हाथरस: नयाबांस चौराहा के पास हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को 1 तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ़्तार
कोतवाली सदर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नयाबांस चौराहे पर फायरिंग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त लखन शर्मा पुत्र अशोक कुमार उर्फ बच्चू सिंह निवासी पटलोनी थाना दाऊजी जनपद मथुरा को अशोका टाकीज के सामने से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा एवं 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है।