रैणी: खुर्द गांव की पहाड़ियों में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन
Reni, Alwar | Jun 22, 2026 अलवर जिले के रैणी उपखंड क्षेत्र के गांव खुर्द की पहाड़ियों में अवैध खनन का काला कारोबार जोरों पर है। माफिया बेखौफ होकर जेसीबी मशीनों से पहाड़ियों को काटकर मौरम-गिट्टी निकाल रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से अवैध सामग्री ढोई जा रही है। इससे प्राकृतिक संपदा को नुकसान, राजस्व की हानि है।