झांसी: झांसी के मिशन गेट आयुर्वेदिक कॉलेज के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, कार के एयरबैग खुले, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Aug 13, 2026 झांसी के मिशन गेट स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज के पास बुधवार रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।