डुमरा: अमघट्टा में रेलवे ट्रैक के किनारे मिली युवती की हुई पहचान, मृतका इंटर की छात्रा पिंकी कुमारी निकली
सीतामढ़ी जिले के अमघट्टा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे मिले युवती के शव की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान बथनाहा प्रखंड के कमलदह गांव निवासी पिंकी कुमारी के रूप में हुई है, जो इंटर की छात्रा बताई जा रही है।