कोल: अभिषेक गुप्ता हत्याकांड की मास्टरमाइंड पूजा शकुन पांडेय की जमानत याचिका को अधिवक्ता ने वापस लिया, पुलिस तलाश में जुटी
Koil, Aligarh | Oct 7, 2025 अलीगढ़ के चर्चित अभिषेक गुप्ता हत्याकांड की मास्टरमाइंड पूजा शकुन पांडे की जमानत याचिका को अधिवक्ता ने वापस ले लिया है। हत्याकांड की मास्टरमाइंड पूजा शकुन पांडे हत्या के बाद से फरार है। पूजा के पति अशोक पांडे ने अधिवक्ता द्वारा न्यायालय में जमानत याचिका दायर की थी। अधिवक्ता से किसी का संपर्क नहीं हो पाया जिसकी वजह से अधिवक्ता ने याचिका को वापस लिया है।