कोल: हिन्दू महिलाओं को लव जिहाद से बचाने के लिए करवा चौथ पर शहर में रोजगार भारती संस्था लगाएगी 14 मेहंदी स्टॉल
Koil, Aligarh | Oct 7, 2025 अलीगढ़ में करवा चौथ के पर्व पर हिंदू महिलाओं को लव जिहाद से बचाने के लिए रोजगार भारतीय संस्था के द्वारा शहर में मेहंदी के 14 स्टॉल लगवाए जाएंगे। इन स्टॉल पर हिंदू बहन बेटियां महिलाओं के मेहंदी लगाएंगी और उन्हें रोजगार मिलेगा। उक्त कार्यक्रम को लेकर संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा रामघाट रोड पर मंगलवार दोपहर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।