कोल: एएमयू में गोली चलाने वाले 4 छात्रों पर FIR दर्ज, AMU ने चारों को सस्पेंड किया
Koil, Aligarh | Oct 7, 2025 AMU में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में फायरिंग करने वाले 4 आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित छात्र की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मुकदमा दर्ज होने के साथ ही एएमयू ने भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।