संकल्प अभियान के तहत मैनपुर विकासखंड के ग्राम भाठीगढ़ में ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरी शंकर कश्यप के मुख्य आतिथ्य में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
गोदभराई, अन्नप्राशन, आवास की चाबी, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री वितरण के साथ स्वास्थ्य जांच एवं अन्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
सेवा, सुशासन और जनकल्याण—सरकार आपके द्वार, योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक।
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_सेतु_शिविर #सरकार_आपके_द्वार #भाठीगढ़ #Gariyaband