कटनी ग्रामीण: रीठी क्षेत्र में हरसोल्लास से मनाई गई दीपावली, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए घर-आंगन, देर रात तक हुई आतिशबाजी
जिले के रीठी क्षेत्र में दीपों का पावन पर्व दीपावली बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। दीपावली के अवसर पर पूरा क्षेत्र रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी और दीपों की जगमगाहट से रोशन नजर आया। घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया, वहीं लोगों ने अपने घरों के आंगन में दीप जलाकर खुशियां मनाईं।