रामगंजमण्डी: सातलखेड़ी में मोहल्ला बैठक का आयोजन, मंत्री को देख कचरे को टेंट से छिपाया, मंत्री बोले- सफाई नहीं हुई तो अधिकारी का वेतन
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को रामगंजमंडी के सातलखेड़ी में मोहल्ला बैठकें कीं। ग्राम पंचायत द्वारा कचरे के ढेर को टेंट से छिपाने का प्रयास किया गया। मंत्री ने इसे देखते ही टेंट हटवाया और अधिकारियों को फटकार लगाई। मंत्री दिलावर ने खैराबाद पंचायत समिति के बीडीओ को निर्देश दिए कि सफाई न होने पर ग्राम विकास अधिकारी का वेतन रोका जाए।