रामगंजमण्डी: अरलाई गांव के समीप खेत में रखे चारे में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू, किसान को हुआ हजारों का नुकसान
रामगंजमंडी के अरलाई गांव के समीप शनिवार रात करीब 8:30 बजे किसान जमनालाल के खेत मे रखे चारे में आग लग गई। आग से हजारों रुपए का चारा जलकर नष्ट हो गया। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। आनन फानन में लोगो ने आग पर पानी डालकर बुझाने की कोशिश की लेकिन आग काबू में नही हो पाई।