आज़मनगर: आजमनगर: थाना के टॉप टेन अपराधी को पुलिस ने चेक पोस्ट से गिरफ्तार किया
आजमनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को शाम सात बजे थाना के टॉप टेन अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। इस मामले पर जानकारी देते हुए आजमनगर थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार टॉप टेन अपराधी मोहम्मद इसराइल लंबे समय से फरार चल रहा था जिसे चेक पोस्ट के समय गिरफ्तार कर लिया गया है।