दमोह: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में राष्ट्रव्यापी बंद, मेडिकल स्टोर्स ने रैली निकालकर PM को सौंपा ज्ञापन
Damoh, Damoh | May 20, 2026 दमोह ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर बुधवार को दमोह जिले के मेडिकल स्टोर बंद रहे। जिला औषधि विक्रेता संघ ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बाइक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंच ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी डिस्काउंट बंद करने की मांग की। मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीजों को परेशानी हुई।