मुरैना नगर: अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम मप्र के बैनर तले अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की ओर से आज गुरुवार की शाम 4 बजे करीब रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में बताया गया की मध्यप्रदेश में एनपीएस के दायरे में आने वाले सभी अधिकारी, कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम को जल्द बहाल किया जाए।