मुरैना नगर: जीवाजीगंज में दो बैंकों से ₹3.84 लाख निकालने के बाद विकलांग युवक रहस्यमय तरीके से लापता, कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज
दो बैंक से 3.84 लाख रुपए निकालने के बाद हिंगोना कलां गाँव निवासी स्कूल संचालक विकलांग रहस्यमय परिस्थितियों में बुधवार को लापता हो गया और मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है।इसके बाद परेशान परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर आज दोपहर कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है।पुलिस द्वारा स्कूल संचालक की तलाश की जा रही है।