बक्सर: सेवा बस्ती में पुलिस अधिकारियों के साथ जा बालिका खंड की छात्राओं ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, की मंगल कामना
Buxar, Buxar | Aug 9, 2025 विद्या भारती संस्थान द्वारा संचालित ,सरस्वती विद्या मंदिर सिविल लाइंस की छात्राओं ने समरस समाज को स्थापित करने की परिकल्पना को साकार करते हुए शहर के पुलिस अधिकारियों एवं सेवा बस्तियों में जा भाइयों के कलाई पर राखी बांधी. इसके साथ ही उनकी मंगल कामना की. छात्राओं ने विद्यालय द्वारा विभिन्न सेवा बस्तियों में चलाए जा रहे संस्कार केंद्रों के बच्चों को राखी बांधी.