हायाघाट: घरेलू विवाद में सनकी पति बना जल्लाद, पत्नी और तीन बच्चों को पीट-पीटकर मारा, खुद को भी किया घायल
पतोर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने भयानक रूप ले लिया। सनकी पति ने अपनी ही पत्नी और तीन मासूम बच्चों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी संदीप दास, जो अपने परिवार के साथ चंदनपट्टी स्थित एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था, मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद में उलझ गया