भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में बुजुर्ग से ₹1.14 करोड़ की ठगी, प्रॉपर्टी में निवेश और सस्ते सोने के नाम पर कांग्रेसी नेता ने रचा जाल
शहर के गांधीनगर थाना इलाके में एक बुजुर्ग को झांसे में लेकर एक करोड़ चौदह लाख अठहत्तर हजार एक सौ इक्कीस रुपये की बड़ी धोखाधड़ी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी कांग्रेसी नेता ने पीड़ित को यूआईटी,नगर निगम की विवादित व सस्ती जमीनें दिलाने तथा अपने ऊंचे राजनीतिक रसूख का हवाला देकर सस्ता सोना दिलाने का लालच देकर इस वारदात को अंजाम दिया।