पलासी: पलासी में बड़ी कार्रवाई, 90 बोरी यूरिया खाद किया गया जब्त
Palasi, Araria | Oct 18, 2026 अररिया के पलासी में पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने 90 बोरी यूरिया खाद जब्त की है। 17 अक्टूबर को पलासी-मदनपुर मार्ग पर जुगाड़ गाड़ी की तलाशी में मैट्रिक्स की 65 और इफको की 25 बोरी खाद मिली। चालक मोकिम आलम गिरफ्तार हुआ। बीएओ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।