महोबा: डहर्रा के स्टोन क्रेशर पर लोडर हादसे में घायल चालक ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, एसपी से कार्रवाई की मांग की
Mahoba, Mahoba | Aug 7, 2026 क्रेशर पर लोडर हादसे में घायल चालक ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। कबरई थाना क्षेत्र के छानी कला निवासी महेश का कहना है कि 31 जुलाई को लोडर पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोप है कि हादसे के बाद उन्हें काफी देर तक मौके पर छोड़ दिया गया और उचित इलाज भी नहीं कराया गया। पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा।