गया टाउन सीडी ब्लॉक: कांग्रेस की मांग: टेंपो-टोटो चालकों से रोजाना वसूली बंद हो, संघ का हिसाब बैंक खाते से हो
गया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू ने आज सोमवार 21 जुलाई 12:30 में गयाजी शहर से वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि शहर में टेंपो और ई-रिक्शा टोटो चालकों से ठेकेदारी, रंगदारी और चालक संघ के नाम पर प्रतिदिन 150 से 200 रुपये तक की वसूली की जा रही है।इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों से जुड़े हजारों चालकों को आर्थिक संकट होता है।