कासगंज: डीएम प्रणय सिंह ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया, 26 लोगों ने किया रक्तदान
कासगंज जिला चिकित्सालय में विश्व रेड क्रॉस सोसाइटी दिवस पर शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में 26 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।