कालपी: चुर्खी कस्बे में जुगनू महापंचायत शुरू, कालपी की सियासत में शक्ति प्रदर्शन से बढ़ी हलचल
Kalpi, Jalaun | Jul 5, 2026 चुर्खी क्षेत्र में चर्चित जुगनू महापंचायत की शुरुआत हो गई है। रविवार दोपहर 2 से ही आसपास के गांवों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। हालिया विवाद के बाद आयोजित इस महापंचायत को लेकर पूरे जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। विधायक विनोद चतुर्वेदी पहले ही अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज कर चुके हैं।