अनूपपुर: ऑपरेशन मुस्कान: देवहरा पुलिस को मिली सफलता, गुमशुदा बालिका को ढूंढकर परिजनों को सौंपा
अनूपपुर में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत चौकी देवहरा, थाना चचाई पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गुमशुदा बालिका को दस्तयाब कर सुरक्षित उसके परिजनों को सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी द्वारा अपनी बच्ची के गुम होने की रिपोर्ट 16 मार्च 2026 को थाना चचाई में दर्ज कराई गई थी ।