भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के अंता विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई है।