कन्नौज: जलेसर और महादेवी घाट पर गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के इंतजाम
जिलाधिकारी कन्नौज शुभ्रांत कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद द्वारा रविवार को गंगा दशहरा पर्व स्नान को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु जलेसर घाट एवं मेंहदी घाट का निरीक्षण किया गया। जलेसर और महादेवी घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर इंतजाम किए गए है। बैरियर के साथ साथ गोताखोरों को भी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।