कन्नौज: महादेवी घाट पर गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर हुई गंगा आरती, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
कन्नौज के महादेवी घाट पर गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मां गंगा की भव्य आरती का आयोजन किया गया। कन्या कुब्ज शिक्षा एवं समाज सेवा समिति के द्वारा यह आरती आयोजित की गई। मां गंगा की भव्य आरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आरती के दौरान गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया गया।