कन्नौज: शासन के निर्देश पर सरायमीरा में बाल श्रम भिक्षावृत को लेकर अभियान चला है, इस दौरान 2 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया
कन्नौज में बाल श्रम भिक्षावृत रोकने का अभियान चलाया गया है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संसार सिंह के निर्देश पर चलाया गया है। सरायमीरा में चैकिंग के दौरान विभिन्न दुकानों को चेक किया गया है जहां से 2 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया है।