सिकंदरपुर: सिकंदरपुर में ब्लॉक स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली का आयोजन, जूनियर हाईस्कूल से निकाली गई रैली
शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को ब्लॉक स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल से एक भव्य रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।