प्रतापपुर: ग्राम सोनपुर में हाथी के हमले से एक मवेशी की हुई मौत
वन परिक्षेत्र प्रतापपुर के सोनपुर क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले से एक मवेशी की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। सामने आए वीडियो में मवेशी का शव पेड़ के पास पड़ा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हाथियों की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों को अपने मवेशियों और जान-माल की सुरक्षा की चिंता सता रही है।