🚨 गंडक-गंगा के जलस्तर में संभावित वृद्धि को लेकर वैशाली हाई अलर्ट पर! 🌊
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव की तैयारियां और सुदृढ़ कर दी हैं।
🛶 360 निजी नाव + 07 सरकारी नाव
🚨 189 खोज एवं बचाव दल
🤿 192 प्रशिक्षित गोताखोर
🦺 127 लाइफ जैकेट
⛑️ 04 स्थानों पर SDRF की तैनाती
🏕️ 100 राहत शिविर तैयार
🍲 104 सामुदायिक रसोई चिह्नित
महनार, राघोपुर, हाजीपुर एवं लालगंज में SDRF टीमें तैनात हैं। तटबंधों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य, पशुपालन, विद्युत, नगर निकाय एवं प्रशासनिक टीमें भी अलर्ट मोड में हैं।
📢 आमजन से अपील: तटीय, दियारा एवं निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्क रहें। नदी की तेज धारा एवं तटबंधों के अत्यधिक निकट न जाएं। आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहें।
❗ अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।
📞 जिला आपदा नियंत्रण कक्ष:
06224-260233 | 06224-260234
जिला प्रशासन, वैशाली — आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता। 🙏
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
#Vaishali #Hajipur #FloodAlert #Gandak #Ganga #DisasterManagement #VaishaliAdministration
56 views | Vaishali, Bihar | Aug 26, 2026