Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
No video available

After 9months First Show Of Season In Udaipur 25th Nov. 2020 Jasu Khan Live #jasukhanlive #udaipur #public #publicapp

22k views | Badgaon, Udaipur | Dec 2, 2020

MORE NEWS

Udaipur मे जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर.... Lakecity News की report

Udaipur मे जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर.... Lakecity News की report

Badgaon, Udaipur | Jul 15, 2026

*समान नागरिक संहिता, 2026 पर दूसरे दिन की वीसी में नागरिकों ने दिए सुझाव*

 सलूम्बर, 14 जुलाई। समान नागरिक संहिता, 2026 के संबंध में गठित प्रारूप समिति द्वारा मंगलवार को दूसरे दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा एवं जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रारूप समिति के सदस्य एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री बसंत सिंह छाबा ने की। जिला मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीसी कक्ष में आयोजित वीसी में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ दिनेश राय सापेला सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता तथा अन्य प्रबुद्धजन कार्यक्रम से वर्चुअली शामिल हुए तथा अपने विचार व्यक्त किए।

 इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों ने राजस्थान समान नागरिक संहिता, 2026 के विभिन्न प्रावधानों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। इसके साथ ही प्रतिभागियों से निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से लिखित सुझाव भी प्राप्त किए गए, जिन्हें प्रारूप समिति के समक्ष विचारार्थ भेजा जाएगा। 
 बैठक में बताया गया कि जनसुनवाई का उद्देश्य विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों एवं आमजन के सुझाव प्राप्त कर संहिता के प्रारूप को अधिक व्यापक, व्यवहारिक एवं जनहितकारी बनाना है।

--0--

*समान नागरिक संहिता, 2026 पर दूसरे दिन की वीसी में नागरिकों ने दिए सुझाव* सलूम्बर, 14 जुलाई। समान नागरिक संहिता, 2026 के संबंध में गठित प्रारूप समिति द्वारा मंगलवार को दूसरे दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा एवं जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रारूप समिति के सदस्य एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री बसंत सिंह छाबा ने की। जिला मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीसी कक्ष में आयोजित वीसी में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ दिनेश राय सापेला सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता तथा अन्य प्रबुद्धजन कार्यक्रम से वर्चुअली शामिल हुए तथा अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों ने राजस्थान समान नागरिक संहिता, 2026 के विभिन्न प्रावधानों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। इसके साथ ही प्रतिभागियों से निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से लिखित सुझाव भी प्राप्त किए गए, जिन्हें प्रारूप समिति के समक्ष विचारार्थ भेजा जाएगा। बैठक में बताया गया कि जनसुनवाई का उद्देश्य विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों एवं आमजन के सुझाव प्राप्त कर संहिता के प्रारूप को अधिक व्यापक, व्यवहारिक एवं जनहितकारी बनाना है। --0--

Badgaon, Udaipur | Jul 15, 2026

AICC महासचिव सचिन पायलट ने मीडिया से उदयपुर बातचीत में कहा कि आज हमारा एक ही हमारा लक्ष्य है कि बीजेपी सरकार को एक्सपोज करना और ढाई साल के बाद प्रचंड बहुमत के साथ राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाना। इस मूल मंत्र को लेकर पूरा हमारा कांग्रेस परिवार काम कर रहा है और कांग्रेस राजस्थान में अच्छा काम कर रही है #udaipur #mewar #trendingudaipur #rajasthan #sachinpilot

AICC महासचिव सचिन पायलट ने मीडिया से उदयपुर बातचीत में कहा कि आज हमारा एक ही हमारा लक्ष्य है कि बीजेपी सरकार को एक्सपोज करना और ढाई साल के बाद प्रचंड बहुमत के साथ राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाना। इस मूल मंत्र को लेकर पूरा हमारा कांग्रेस परिवार काम कर रहा है और कांग्रेस राजस्थान में अच्छा काम कर रही है #udaipur #mewar #trendingudaipur #rajasthan #sachinpilot

Badgaon, Udaipur | Jul 15, 2026

मृत पेंथर के नाखून काटने के आरोप में एक गिरफ्तार, पांच दिन की रिमांड पर
वन विभाग की टीम ने 12 घंटे के भीतर पकड़ा आरोपी को, नौ नाखून बरामद

उदयपुर, नयागांव उपखंड क्षेत्र में मृत पैंथर के नाखून काटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया गया जिसे कोर्ट ने रिमांड पर भेज दिया। घटना की सूचना मिलने के 12 घंटे के भीतर वन विभाग की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पैंथर के नौ नाखून एवं उन्हे काटने मे प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद करने में सफलता हासिल की। 
उप वन संरक्षक मुकेश सैनी ने बताया कि शुक्रवार को चटोल गांव में एक स्थान पर पैंथर का शव मिलने की सूचना मिली। वन विभाग की टीम ने पशुचिकित्सालय खैरवाडा में मेडिकल टीम से मृत पेन्थर का पोस्टमार्टम करवाया। पैंथर के शव के नाखून कटे हुए थे। विभाग की टीम ने  पुलिस, राजस्व, मेडिकल टीम के समक्ष पेन्थर का दाह संस्कार कर दिया। मृत पेन्थर के नाखुन नहीं पाये जाने के कारण वन्यजीव के अंगो की तस्करी की आशंका को देखते हुए सहायक वन संरक्षक सुरेखा चौधरी के नेतृत्व में टीम ने सन्देह के आधार पर चटोल गांव में दबिश देकऱ अर्जुनलाल पिता वेला सिंह गरासिया के मकान से मृत पेन्थर के नौ नाखून बरामद किये। पूछताछ में आरोपी ने कुल्हाड़ी से नाखून काटना कबूल किया। उसके कब्जे से नाखून काटने में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओ का उल्लंघन के आरोप में अर्जुनलाल को गिरफ्तार किया गया। उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया जिस पर आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा गया। टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मद फयाज रब्बानी,  पन्नालाल, सोहनलाल प्रजापत, सहायक वनपाल, बहादुर लाल मीणा, वनरक्षक रूपलाल, लाल सिंह शामिल थे। 
वन विभाग अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वन्यजीव सम्बन्धी कोई भी घटना कारित होती है या कोई भी वन्यजीव घायल अवस्था या मृत दिखे तो अपने नजदीकी वन चौकी, नाका, रेंज में घटना की जानकारी दें।

मृत पेंथर के नाखून काटने के आरोप में एक गिरफ्तार, पांच दिन की रिमांड पर वन विभाग की टीम ने 12 घंटे के भीतर पकड़ा आरोपी को, नौ नाखून बरामद उदयपुर, नयागांव उपखंड क्षेत्र में मृत पैंथर के नाखून काटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया गया जिसे कोर्ट ने रिमांड पर भेज दिया। घटना की सूचना मिलने के 12 घंटे के भीतर वन विभाग की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पैंथर के नौ नाखून एवं उन्हे काटने मे प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद करने में सफलता हासिल की। उप वन संरक्षक मुकेश सैनी ने बताया कि शुक्रवार को चटोल गांव में एक स्थान पर पैंथर का शव मिलने की सूचना मिली। वन विभाग की टीम ने पशुचिकित्सालय खैरवाडा में मेडिकल टीम से मृत पेन्थर का पोस्टमार्टम करवाया। पैंथर के शव के नाखून कटे हुए थे। विभाग की टीम ने पुलिस, राजस्व, मेडिकल टीम के समक्ष पेन्थर का दाह संस्कार कर दिया। मृत पेन्थर के नाखुन नहीं पाये जाने के कारण वन्यजीव के अंगो की तस्करी की आशंका को देखते हुए सहायक वन संरक्षक सुरेखा चौधरी के नेतृत्व में टीम ने सन्देह के आधार पर चटोल गांव में दबिश देकऱ अर्जुनलाल पिता वेला सिंह गरासिया के मकान से मृत पेन्थर के नौ नाखून बरामद किये। पूछताछ में आरोपी ने कुल्हाड़ी से नाखून काटना कबूल किया। उसके कब्जे से नाखून काटने में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओ का उल्लंघन के आरोप में अर्जुनलाल को गिरफ्तार किया गया। उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया जिस पर आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा गया। टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मद फयाज रब्बानी, पन्नालाल, सोहनलाल प्रजापत, सहायक वनपाल, बहादुर लाल मीणा, वनरक्षक रूपलाल, लाल सिंह शामिल थे। वन विभाग अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वन्यजीव सम्बन्धी कोई भी घटना कारित होती है या कोई भी वन्यजीव घायल अवस्था या मृत दिखे तो अपने नजदीकी वन चौकी, नाका, रेंज में घटना की जानकारी दें।

Badgaon, Udaipur | Jul 14, 2026

बच्चे इतने शैतान होते हैं।🥳🥳🥳

बच्चे इतने शैतान होते हैं।🥳🥳🥳

Badgaon, Udaipur | Jul 14, 2026

After 9months First Show Of Season In Udaipur 25th Nov. 2020 Jasu Khan Live #jasukhanlive #udaipur #public #publicapp - Badgaon News