खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के एग्रो कॉलोनी निवासी एक युवक ने मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।