देवबंद: थाना देवबंद पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश
करीब 10 दिन पूर्व एक व्यक्ति ने थाना देवबंद पुलिस को तहरीर देकर जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा थाना के जोली निवासी कैफ उर्फ सोनू पुत्र शहजादा पर अपनी नाबालिक पुत्री को तंग करने, उसकी अश्लील फोटो दिखाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।