देवबंद: गांव नंगली नूर के ग्रामीण को गोली मारकर घायल करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने बाबूपुर नगली के रास्ते से दबोचा
देवबंद के गांव नंगली नूर में दो पक्षों में विवाद के बाद ग्रामीण को गोली मारकर घायल कर देने के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने दबोच लिया है। हालांकि उसका एक साथी अभी भी फरार है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेज दिया है।कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि बीते दिन गांव नगली नूर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था।