देवबंद: देवबंद में शराब पीने को लेकर भिड़े दलित और सैनी बिरादरी के लोग, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
देवबंद में शराब पीने से मना करने पर दो बिरादरी में मारपीट हो गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामले को शांत कराया।दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। मामला देवबंद के गांव मेघराजपुर का है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।