देवबंद: देवबंद में महिलाओं ने रुकवाया नाला निर्माण का काम, प्रधान पर लगाया जानबूझकर नाला निकलवाने का आरोप
देवबंद कोतवाली के गांव खेड़ा मुगल में बस्ती के गंदे पानी की निकासी को दो दिनों से बनाए जा रहे नाले की खुदाई का कार्य रविवार को महिलाओं के विरोध के चलते रोक दिया गया। हालांकि इस दौरान महिलाओं ने नाले के लिए खोदी गई मिट्टी को नाले में मिलने का प्रयास किया।महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जबरन गंदे पानी की निकासी कब्रिस्तान में कराई गई तो इसका विरोध किया जाएगा।