देवबंद: खेत में पानी चलाने गए किसान की गला रेत कर हत्या, नागल के गांव पहाड़पुर की घटना, मामले की जांच में जुटी पुलिस
देवबंद में खेत में पानी चला रहे किसान की अज्ञात बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान थाना नागल के गांव पहाड़पुर निवासी नीटू सैनी पुत्र जिलेदार के रूप में हुई है।