देवबंद: देवबंद पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत
भाजपा जिला महामंत्री डा. पवन सवई के आवास पर हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी सहित कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री का पटका पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेटकर स्वागत किया। इस दौरान जिला मंत्री विपिन भारतीय व नितिन गुप्ता ने प्रभारी मंत्री को सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर देवबंद वासियों को होने वाली परेशानी से अवगत कराया।