गिरिडीह: दिल्ली में सरपंच शक्ति महिला सरपंच प्रशिक्षण शिविर के लिए गिरिडीह के पेशम पंचायत की मुखिया का हुआ चयन
आगामी 16 दिसंबर से 19 दिसम्बर तक दिल्ली में होने वाले सरपंच शक्ति महिला सरपंच प्रशिक्षण शिविर के लिए गिरिडीह के पेशम पंचायत की मुखिया रागिनी सिन्हा का चयन हुआ है। मंगलवार को 3 बजे शास्त्रीनगर में इनके परिजनों ने इसकी जानकारी दी।इसे लेकर पूरे पंचायत में ख़ुशी का माहौल है।