गिरिडीह: महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के खिलाफ 'ऑरेंज द वर्ल्ड' अभियान के तहत मधुबन वेजिस मोड़ पर नुक्कड़ नाटक
महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के खिलाफ अभियान ओरेंज द वर्ल्ड के तहत मंगलवार को 12 बजे मधुबन वेजिस मोड़ के पास इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस मौके पर ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल गिरिडीह के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने पर बल दिया गया।