गिरिडीह: झगरी अंबाटांड में विवाद के बाद गोली चली, युवक मो. खुर्शीद अंसारी घायल, पुलिस जांच में जुटी
शहरी क्षेत्र के झगरी अंबाटांड में मंगलवार को 5 बजे एक विवाद के बाद गोली चली जिसने एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान अंबाटांड निवासी मो. खुर्शीद अंसारी के रूप में की गयी।इस बाबत घायल व्यक्ति की पत्नी रबीना खातून ने बताया कि उनके पति मजदूरी का काम करते हैं और वह आज घर के बाहर खड़े थे. इसी बीच अचानक कुछ लोग आए और उनके ऊपर गोली चला दी।