टीकमगढ़: घरेलू विवाद के बाद युवती ने उठाया खौफनाक कदम, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी
पुरेनिया गांव निवासी मनीषा रैकवार ने कथित घरेलू विवाद के चलते अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने उन्हें तुरंत खरगापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल टीकमगढ़ रेफर किया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।