फिरोज़ाबाद: रामगढ क्षेत्र के अम्बे नगर गली नंबर एक निवासी महिला दो बच्चों के साथ भुखमरी के कगार पर, पति के गायब होने का आरोप
थाना रामगढ क्षेत्र अम्बे नगर गली नंबर एक सांती रोड निवासी गीता देवी जो कि दो छोटे छोटे बच्चों की मां है ने मंगलवार सायं छह बजे करीब मीडिया से अपना दर्द बयां किया। बताया कि 17 सितम्बर 2024 से उसके पति गायब है सास, ससुर व ननद भी मकान छोड़कर चले गये है। उक्त संदर्भ में थाने के साथ साथ एसएसपी कार्यालय भी शिकायत दी है परंतु उनका कोई पता नहीं चला।