फिरोज़ाबाद: डीएम कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने डीएपी की कमी और अन्य समस्याओं को लेकर एसडीएम मुख्यालय को ज्ञापन दिया
भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने दबरई स्थित डीएम कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह सोलंकी के नेतृत्व में किसानों, मजदूरों की समस्याओं को लेकर मंगलवार दोपहर तीन बजे करीब छह सूत्रीय ज्ञापन दिया। जिसमें किसानों को समय से डीएपी की उपलब्धता न होना सहित अन्य विभिन्न समस्यायें रहीं। दीपक सिंह सोलंकी ने मीडिया को जानकारी दी।