घाघरा: खपिया कोयल नदी से घाघरा पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया, पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा
Ghaghra, Gumla | Jul 27, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के खापीया गांव के समीप कोयल नदी से घाघरा पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव की पहचान पुसो थाना क्षेत्र के लादा गांव निवासी सुरेश उरांव के रूप में हुई है।सुरेश उरांव पिछले चार दिनों से लापता थे। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।मिली जानकारी के अनुसार सुरेश उरांव गुरुवार को मवेशियों को चराने के लिए घर से निकले थे।