दतिया: भैंस चोरी का खुलासा: 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 7 भैंसे, अर्टिका कार और ₹2.50 लाख बरामद, उनाव व दुरसड़ा पुलिस की कार्रवाई
Datia, Datia | May 6, 2026 दतिया जिले में भैंस चोरी के मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना दुरसड़ा और उनाव क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं के बीच पुलिस ने दो शातिर आदतन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 7 भैंसे बरामद की गईं, जिनमें 5 दुरसड़ा और 2 उनाव क्षेत्र की हैं। इसके अलावा चोरी की भैंसों की बिक्री से खरीदी गई एक अर्टिका कार और ₹2.50 लाख नकद भी जब्त किए