रानीगंज: खरहट पंचायत में सफाई व्यवस्था पर सवाल, एक साल में जर्जर हुई कचरा गाड़ी, वार्ड 7 और 8 में सफाई व्यवस्था ठप
रानीगंज प्रखंड की खरहट पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति बदहाल होती जा रही है। पंचायत के वार्ड संख्या 7 और 8 में नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।