जोधपुर: पोलैंड में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक के साथ हुई ठगी, रातानाडा थाने में दर्ज हुआ केस
जोधपुर में युवक को विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने का मामला गुरुवार शाम 5बजे सामने आया है।युवक को पोलैंड भेजने के नाम पर 4 लाख रु. से ज्यादा रुपए एट लिए गए इसके बाद भी ना तो उसे विदेश भेजा और ना ही रुपए वापस लौट आए। रातानाडा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।