लखीसराय: बड़हिया में नागवती स्थान के पास जेसीबी की टक्कर से बाइक चालक किशोर की हुई मौत
शनिवार की पूर्वाह्न करीब 8:15 बजे बड़हिया में नागवती स्थान के समीप बाइक की जेसीबी से टक्कर हो गई. हादसे में दरियापुर निवासी कृष्णा पंडित का 14 वर्षीय पुत्र बाइक चालक दिवेश कुमार की मौत हो गई जबकि शहजादपुर लक्ष्मीपुर निवासी संजय रजक का 12 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार को नाजुक स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया.